Search

 
 
 

पलामू : लूटी गई कार को पुलिस ने किया बरामद

 
Patan, Palamu:  पाटन प्रखंड के किशनपुर चनया बाजार के पास अज्ञात दो लोगों ने हुंडई वेरना कार को लूट लिया. लगभग 11:30 बजे दिन की घटना बताई जाती है. इसके बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. पाटन के थाना प्रभारी गुलशन गौरव एवं किशनपुर के ओपी प्रभारी कुमार नीरज ने 3 घंटा के अंदर लूटी गई कार को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ठकुराइन चौक से बरामद किया. चालक रांची से हरिहरगंज अपने मालिक के परिजनों को लाने जा रहा था. इस दौरान चनया के नजदीक अपराधियों ने गाड़ी को रुकवा कर, ड्राइवर को खींचकर बाहर कर दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गये. मामले में चालक अशोक कुमार केसरी ने थाना में लिखित आवेदन दिया. पुलिस ने टीम गठित की. टीम में थाना प्रभारी पाटन गुलशन गौरव एवं सोनपुर ओपी प्रभारी कुमार नीरज थे. पुलिस ने युवक पंकज पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पकड़ा गया युवक लेस्लीगंज निवासी बताया जाता है. जबकि मामले में संलिप्त अभियुक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें-किसानों">https://lagatar.in/barbaric-action-on-farmers-kisan-morcha-and-trade-union-burnt-effigy-of-pm/">किसानों

पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई, किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन ने पीएम का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही