Search

 
 
 

पलामू पुलिस का खुलासा, डॉन सुजीत की पत्नी को हथियार सप्लाई करने जा रहा मयंक गिरफ्तार

 
Palamu :   पलामू पुलिस को डॉन सुजीत सिन्हा गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पलामू एसपी रिष्मा रेमशन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यात्री बस से बरामद हथियार को लेकर खुलासा किया है. रिष्मा रेमशन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मंयक डॉन सुजीत की पत्नी रिया सिन्हा ने मध्य प्रदेश इंदौर के मनवर से हथियार मंगवाया था. वह रिया सिन्हा को हथियार सप्लाई करने रांची जा रहा था. मंयक ने पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया है. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihar-violent-clashes-arson-and-vandalism-in-motihari-and-bagaha-12-injured-including-police-personnel/">बिहार

: मोतिहारी व बगहा में हिंसक झड़प, आगजनी व तोड़फोड़, पुलिस जवान समेत 12 जख्मी)

चेकिंग आभियान चलाकर गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार 

रिष्मा रेमशन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजित सिन्हा एवं उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह का एक सक्रिय सदस्य भारी मात्रा में हथियार लेकर यात्री बस से डालटनगंज की तरफ जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम गठित कर रेहला थाना चेक पोस्ट के पास चेकिंग आभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने गढ़वा के तरफ से आने वाली बस की तलाशी ली. तभी एक यात्री बस से उतकर भागने लगा. पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ा और उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मनीष कुमार राम उर्फ मयंक वर्मा बताया. बैग की तलाशी लेने पर उससे अलग-अलग बोर के 8 अवैध पिस्टल एवं गोलियां बरामद की गयी. इसके बाद मनीष कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : IPC">https://lagatar.in/calcutta-high-courts-strong-comment-on-misuse-of-section-498a-of-ipc-women-are-spreading-legal-terrorism/">IPC

की धारा 498A के गलत इस्तेमाल पर कलकत्ता हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, महिलाएं फैला रहीं हैं कानूनी आतंकवाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही