Search

पलामू : CCTV कैमरे से अपराध व अपराधियों पर निगरानी रखेगी पुलिस

Palamu: पलामू पुलिस ने अपराध को कंट्रोल करने के लिये पूरी तैयारी कर ली है. पुलिस जिले के प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए अपराध पर निगरानी करने की तैयारी कर रही है. इससे चोरी, डकैती, लूट, छिनतई और अन्य तरह की आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी. इसके अलावा पलामू के बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर भी सीसीटीवी लगाया जायेगा. सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को पहले भी कई घटनाओं के उद्भेदन में सफलता मिली है.

इन जगहों पर लगाए जायेंगे CCTV

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-45.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अपराध को नियंत्रित करने के लिये पुलिस नेशनल हाईवे पर भी जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगायेगी. एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पहले चरण में मेदिनीनगर के शहरी इलाकों में 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. पूरे इलाके में 35 से 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. जिसके माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जायेगी. साथ ही उन्होंने बताया कि इन कैमरों की मदद से अवैध माइनिंग के खिलाफ भी कार्रवाई होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-46.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पलामू के हरिहरगंज, मनातू, नौडीहा बाजार, हुसैनाबाद में इंटरस्टेट बोर्डर है. इन जगहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. पलामू में नेशनल हाई-वे पर आपराधिक गिरोहों ने कई चार पहिया वाहनों की चोरी की है. जबकि बड़ी संख्या में बाइक चोरी हुई है. पिछले एक वर्ष में पलामू में 22 चार पहिया जबकि 40 से अधिक बाइक चोरी की घटना हुई है. इन घटनाओं में कइयों का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुआ है. यही वजह है कि पालमू पुलिस प्रमुख इलाको में सीसीटीवी कैमरे के मदद से निगरानी बढ़ा रही है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mandal-jail-jailor-ajay-kumar-prajapati-received-death-threats/">चाईबासा

: मंडल कारा के जेलर अजय कुमार प्रजापति को मिली जान से मारने की धमकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp