Search

 
 
 

पलामू पुलिस की चेतावनी, लोस चुनाव में बाधा पहुंचाने व भड़काऊ संदेश देने वालों की खैर नहीं

 
Palamu :  आगामी लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके कराने को लेकर पलामू पुलिस ने कमर कस ली है. पलामू पुलिस ने चुनाव में बाधा पहुंचाने और भड़काऊ संदेश देने वालों के लिए चेतावनी जारी की है. साथ ही सफलतापूर्व चुनाव कराने को लेकर एसएमएस का दुरुपयोग व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी एवं शिकायत के लिए नंबर भी जारी किया है. इसको लेकर पलामू पुलिस ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है. पलामू पुलिस ने एक्स  पर लिखा है कि चुनाव में भड़काऊ संदेश व चुनाव में बाधा पहुंचाने वाले की अब खैर नहीं. आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष पूर्ण और बिना व्यवधान के करने के लिए पलामू पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है.

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान रखी जायेगी गोपनीय 

दूसरे पोस्ट में लिखा कि निगरानी और शिकायत के लिए पलामू पुलिस ने 7070452955 मोबाइल नंबर जारी किया है. पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में बताया गया है कि आगामी लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर पलामू जिला में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए एसएमएस का दुरुपयोग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी एवं शिकायत के लिए मोबाइल नंबर निर्धारित किया गया है. पलामू जिला नियंत्रण कक्ष में यह नंबर स्थापित किया गया है. आगामी लोकसभा चुनाव में बाधा, व्यवधान उत्पन्न करने और भड़काने वाले ऐसे संदेश जो स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के निष्पादन में बाधक बनते हैं. इसके रोकथाम के लिए निर्धारित किये गये मोबाइल नंबर पर कॉल या मैसेज के माध्यम से सूचना दे सकते हैं. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान की गोपनीय रखी जायेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही