Search

 
 
 

पलामू : लोस चुनाव से पहले सांसद बीडी राम के खिलाफ पोस्टर वॉर शुरू

 
Palamu :    झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी है. इस बीच पलामू में चुनाव से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. जगह-जगह पर पोस्टर लगाकर पलामू के वर्तमान सांसद बीडी राम का विरोध किया जा रहा है.   सासंद बीडी राम के विरोध में पलामू के पड़वा, नवाबजार थाना क्षेत्र और चैनपुर थाना क्षेत्र में बड़े-बड़े पोस्टर लगाये गये हैं.  पोस्टर में विष्णु दयाल राम मुर्दाबाद, पलामू में बाहरी सासंद नहीं चलेगा, क्षेत्रीय उम्मीदवार की घोषणा करो, बाहरी भगाओ स्थानीय को उम्मीदवार बनाओ, नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीतकर सो जाने वाला उमीदवार पलामू को नहीं चाहिए, फर्जी जाति प्रमाण पत्र उम्मीदवार नहीं चलेगा, मोदी तुमसे बैर नहीं, बाहरी बीडी राम की खैर नहीं के नारे लिखे हैं. साथ ही पोस्टर में लिखा कि झारखंड अनुसूचित जाति का इकलौता पलामू लोकसभा सीट है. फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर, पलामू के 12% अनुसूचित जाति का हक और अधिकार मारने का काम करने वाले नहीं चाहिए.

इकलौता सीट जो अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए है आरक्षित

बता दें कि पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के 14 लोकसभा (संसदीय) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. यह निर्वाचन क्षेत्र पूरे गढ़वा जिले और पलामू जिले के कुछ हिस्से को कवर करता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही