Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : कार्रवाई के विरोध में डाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu) : सोमवार को प्रधान डाकघर परिसर में तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले डाककर्मी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस संबंध में संघ के ग्रुप सी के पलामू प्रमंडलीय सचिव रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि डाक विभाग के पदाधिकारियों ने संघ के राष्ट्रीय महासचिव आरएन परासर के खिलाफ अधिनियम 14 के तहत कार्रवाई की गयी है. डाक कर्मियों ने राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ डाक विभाग के पदाधिकारियों द्वारा किये गये इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. इसे भी पढ़ें-गाइडलाइन">https://lagatar.in/guidelines-are-not-only-restrictions-what-is-the-preparation-to-protect-against-corona-government-should-issue-white-paper-bjp/">गाइडलाइन

नहीं केवल पाबंदियां, क्या है कोरोना से बचाव की तैयारी, श्वेतपत्र जारी करे सरकार : BJP

पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर की कार्रवाई

कहा गया कि राष्ट्रीय महासचिव परासर उत्तर प्रदेश के मथुरा चौक डाकघर में कार्यरत थे. 31 दिसंबर को उनके सेवानिवृति की अंतिम तिथि थी. पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर डाक विभाग के पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ अधिनियम 14 के तहत कार्रवाई की जो सर्वथा निंदनीय है. कर्मियों ने कहा कि डाक विभाग के पदाधिकारी अंग्रेजी हुकुमत की तरह शासन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ कार्रवाई की है. विरोध प्रदर्शन के बाद केद्रीय मुख्यालय व सर्किल सेक्रेटरी को पूरी जानकारी दे दी गयी . मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष गणेश मेहता, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय सचिव सुधीर सिंह, झारखंड परिमंडल के अध्यक्ष उमाशंकर भट्ट,मनोज गुप्ता,सुरेद्र सिंह, रामकुमार सोनी, श्याम, सुरज, पंकज,उज्ज्वल विश्वकर्मा, देवराज महतो,फिरोज मिंज आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही