Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : नक्सल विरोधी अभियान में शक्तिशाली लैंडमाइन व हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

Palamu : पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रामगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से एक शक्तिशाली लैंडमाइन, दो देसी राइफल और एक देसी पिस्तौल के भी मिला है.

इस संबंध में पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च अभियान के दौरान लैंडमाइन और हथियार बरामद किये गये. कहा कि बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है, जिसके बाद लैंडमाइन को नष्ट किया जायेगा. कहा कि नक्सलियों के खिलाफ पूरे इलाके में अभियान जारी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही