Search

पलामू: प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का आयोजन, सुनी गयी लाभुकों की समस्याएं

Palamu: पलामू में ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया. डीसी आंजनेयुलु दोड्डे के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस के अवसर पर मनातू प्रखंड के रंगिया और डुमरी पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पंचायत स्तर के चिन्हित लाभुकों के साथ बैठक कर उनके साथ आवास निर्माण में हो रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर 30 जून तक आवास निर्माण करने का निर्देश दिया गया. यह कार्यक्रम 11 मई से 30 जून तक प्रत्येक गुरुवार को पंचायत सचिवालय में आयोजित की जायेगी.

1,11,859 प्रधानमंत्री आवास अभी भी लंबित

कुछ दिनों पहले ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गई थी. जिसमे पाया गया कि इस योजना के अंतर्गत अभी भी राज्य में 1,11,859 आवास लंबित है, जिसे 30 जून 2023 तक पूर्ण कराया जाना है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत कर्मी समेत पीएम आवास योजना ग्रामीण के कई लाभुक मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/summer-special-train-will-run-between-hyderabad-and-raxaul-via-dhanbad/">धनबाद

होकर हैदराबाद और रक्सौल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp