Search

 
 
 

पलामू : भव्य कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

 
कलश यात्रा के साथ ही छह दिवसीय महायज्ञ की शुरूआत कलश यात्रा में जिप सदस्य अरबिंद सिंह, प्रमुख अल्का कुमारी सहित हजारों श्रद्धालु हुए शामिल Untari Road, Palamu : जिले के उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के मुरमाकला गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर रविवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश शोभा यात्रा नवनिर्मित शिव मन्दिर से चलकर पांडेपुर, मलवारिया होते हुए बांकी नदी संगम तट पर पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई. इसके बाद कलश में श्रद्धालुओं ने जल भरा और फिर वापस शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में पहुंचे. वहां पहुंचकर विधिवत कलश स्थापित किया गया. इसे भी पढ़ें-आज">https://lagatar.in/today-there-is-a-need-to-create-a-bhagat-singh-in-every-home-jairam-mahto/">आज

हर घर में एक भगत सिंह पैदा करने की जरूरत : जयराम महतो 

तीन से आठ मार्च तक प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

कलशयात्रा के दौरान जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. इसी के साथ शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हो गई. वहीं शिव मंदिर कमिटी के अध्यक्ष, मंदिर निर्माता सह पूर्व डीएसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुरमा कला में महायज्ञ तीन मार्च से आठ मार्च तक आयोजित की गयी है. यह यज्ञ 108 गरुड़ध्वज स्वामी की देखरेख व उपस्थिति में हो रहा है. कलश शोभा यात्रा में आचार्य रमाकांत पाठक, बसंत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अरुण वर्मा, साकेत पासवान , पवन पासवान, राजा कुमार सहित हजारों श्रद्धालु शामिल थे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-arjun-munda-again-becomes-bjp-candidate-from-khunti-workers-congratulated/">सिमडेगा

: अर्जुन मुंडा फिर खूंटी से बने भाजपा प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही