Search

 
 
 

पलामू : ग्लोबल एरा पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, बेहतर करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

 
Nilambar-Pitambarpur : नीलांबर पीतांबरपुर केस्थानीय ग्लोबल एरा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उसके बाद मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्याम बिहारी दुबे ने कहा कि बच्चे का भविष्य शिक्षकों के हाथ में है. माता-पिता और शिक्षकों के अथक प्रयास से बच्चे अच्छा परिणाम लाते हैं. सदैव विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार सहयोग करते रहेगा. प्राचार्य राजीव रंजन दुबे ने कहा कि स्कूल के बच्चे हमेशा मैट्रिक की परीक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं. मार्गदर्शन व आशीर्वाद से विद्यार्थियों में काफी निखार आता है. इस अवसर  अतिथि के रूप में पहुंचे 20 सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है. समारोह में कुराईनपतरा पंचायत के मुखिया पूनम देवी ने कहा कि सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है.

इन्हें किया गया सम्मानित

अंतु कुमार, स्मृति कुमारी, सौम्या कुमारी, सुप्रिया कुमारी, नीतू कुमारी, अर्चना कुमारी, सुप्रभात कुमार, अंकित कुमार, शुभम कुमार, प्रियांशु कुमार, गुनगुन कुमारी को सम्मानित किया गया. मौके पर जिप सदस्य पश्चिमी आशा देवी, पूर्वी जिप सदस्य बिजय राम, उप प्रमुख कुसुम देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष मनदीप मेहता, मुखिया पूर्णिमा  सिंह, गुड्डी देवी, रेखा देवी, कृष्णकांत चौबे, राजकीय कृत उच्च पल्स टू विद्यालय के प्राचार्य अमरेश कुमार सिंह, गर्ल हाई स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक शिवशंकर राम, दीनानाथ राम ने भी अपने संबोधन में शिक्षा की महत्ता विस्तार पूर्वक बताया. कार्यक्रम में समाजसेवी वीरेंद्र कुमार, बजरंगी प्रसाद सोनी, संदीप यादव, शलेश सिंह तथा स्कूल के शिक्षक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-poster-exposes-bjps-infighting/">हजारीबाग

: पोस्टर ने खोली भाजपा की अंदरूनी कलह की पोल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही