Search

 
 
 

पलामू : पांकी प्रखंड का सेकेंड टॉपर बना प्रेम कुमार

 
Panki, Palamu  : पांकी प्रखंड के ग्राम पांकी टोला कुंडेलवा निवासी प्रदीप सिंह के पुत्र प्रेम कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 90 फीसदी अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रौशन किया है. प्रेम कुमार पांकी प्रखंड में सेकेंड टॉपर बना. पिता गांव में रहकर खेती बाड़ी का काम करते हैं. रिजल्ट से पूरे गांव में खुशी का माहौल है. सफलता से खुश नजर आ रहे प्रेम कुमार ने बताया कि पढ़ाई के लिए एकाग्रित होना बेहद जरूरी है. माता-पिता और गुरु के मार्गदर्शन से मुझे यह सफलता मिली है. प्रेम कुमार ने 450 (90%) अंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. आरके प्लस टू हाईस्कूल, पांकी का छात्र प्रेम कुमार ने पांकी प्रखंड में दूसरा जबकि अपने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-three-youths-arrested-while-buying-and-selling-brown-sugar-2/">रांची

: ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही