Search

 
 
 

पलामू : जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी को लेकर निकाला गया जुलूस

 
Palamau : मेदिनीनगर में जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी पर रविवार को जुलूस निकाला गया. जुलूस में "सरकार की आमद मरहबा" का नारा लगा. जुलूस स्थानीय पहाड़ी मुहल्ला स्थित मदरसा मरकजी दारूल उलूम में अंजुमन इस्लाहुल मुसलेमीन और मुहर्रम इंतेजामियां कमिटी के द्वारा निकाला गया. अंजुमन इस्लाहुल मुसलेमीन के पलामू सदर मुस्तफा कमाल और मुहर्रम इंतेजामियां कमिटी के जेनरल खलीफा जिशान खान के नेतृत्व में निकाला गया. जुलूस पहाड़ी मुहल्ला के मदरसा मरकजी दारूल उलूम से निकला, जो शाह मुहल्ला, तेली पट्टी, मुस्लिमनगर, भट्टी मुहल्ला, बम-पटाखा मोड़, धोबी मुहल्ला, घांस पट्टी, कन्नी राम चौक, सत्तार सेठ चौक, विष्णु मंदिर रोड़, पंच मुहान, जिला स्कूल चौक होते हुए छह मुहान पहुंचा. छह मुहान पर औलेमा-ए-कराम ने नबी सअव बारे में बयान किया. उसके बाद जुलूस छह मुहान से शहर थाना रोड़ होते हुए हॉस्पिटल चौक, सत्तार सेठ चौक, हनुमान मिल रोड़, कुंड मुहल्ला, कनीहाउस रोड़, मिल्लत मस्जिद, मदरसा गौसिया रिज्वीया होते हुए मदरसा मरकजी दारूल उलूम पहुंच कर फातेहाखानी और दुआखानी हुआ जिसके बाद जुलूस समाप्त हुआ. जुलूस में अंजुमन इस्लाहुल मुसलेमीन के पूर्व पलामू सदर हाजी शमीम अहमद उर्फ ललन, मुहर्रम इंतेजामियां कमिटी के पूर्व जेनरल खलीफा इसराईल आजाद उर्फ मिन्टू, सन्नू सिद्दीकी, वसीम खान, नूरी मस्जिद के सदर मो. ग्यासुद्दीन, छोटी मस्जिद के सदर नेहाल अहमद खान, मुस्ताक शाह, गुल खान उर्फ नन्हें, पप्पू खान, जफर महबूब, अताउल राईन, सोनू शाह, मासूम अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-arrest-the-absconding-accused-of-vandalizing-the-temple-otherwise-there-will-be-a-fierce-movement/">धनबाद

: मंदिर में तोड़ फोड़ के फरार आरोपियों को करें गिरफ्तार, वरना होगा उग्र आंदोलन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही