Palamu: पलामू के पंचायत भवन में महिला शक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद लवली गुप्ता, मुखिया मीना देवी, उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य किरण देवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लवली गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है. महिलाओं को सशक्त बनने के लिए खुद आगे आना होगा. शहर के साथ-साथ अब गांव की महिलाओं को भी आगे आने की जरुरत है. महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश विकास की ओर उन्मुख होगा. मौके पर बीपीएम देवसागर बड़ाइक, मुखिया मीना देवी, पंचायत समिति सदस्य किरण देवी,उप मुखिया संतोष गुप्ता,श्रवण रजक, दिनेश कुमार, दुर्गा देवी, आशा देवी, गीता सिन्हा ,रीना पांडे, समाजसेवी अनिल दुबे विद्यासागर पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/holi-milan-ceremony-at-jharkhand-rjd-state-headquarters-leader-activist-in-holiana-mood/">झारखंड
राजद प्रदेश मुख्यालय में होली मिलन समारोह, होलियाना मूड में नेता-कार्यकर्ता [wpse_comments_template]
राजद प्रदेश मुख्यालय में होली मिलन समारोह, होलियाना मूड में नेता-कार्यकर्ता [wpse_comments_template]
Leave a Comment