Search

 
 
 

पलामू: पंचायत सचिवालय में जन वितरण प्रणाली की दुकान को किया गया सिफ्ट, ग्रामीणों में खुशी

 
Palamu: पलामू जिला के हैदरनगर पश्चिमी के पंचायत सचिवालय में जन वितरण प्रणाली की दुकान को सिफ्ट किया गया. मुखिया शाहनाज परवीन, विधायक प्रतिनिधि सज्जू खान, प्रखंड प्रमुख कलावती देवी के प्रयास से दुकान को पंचायत सचिवालय में सिफ्ट किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कलावती देवी, बीडीओ धीरज कुमार ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सज्जू खान, मुखिया शाहनाज प्रवीन, उप प्रमुख पप्पू पासवान व पंचायत समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर मुखिया शाहनाज प्रवीन, प्रखंड प्रमुख कलावती देवी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली की दुकान एक किलो मीटर दूर रहने की वजह से महिलाओं को काफी परेशानी होती थी, दुकान के पंचायत सचिवालय में सिफ्ट होने से अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने इस काम में सहयोग के लिए सभी अधिकारियों का आभार जताया.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप प्रमुख पप्पू पासवान, अधिवक्ता प्रेमतोष सिंह, पंचायत समिति सदस्य मनीष मेहता, राजीव शर्मा, फरजाना खातून, गुलशन आरा, अशरफ हसन, राजू खान, दुकानदार शंकर मेहता, आनंदी पासवान, परवेज अहमद के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railway-will-take-five-hour-block-in-tata-chandil-section-four-pairs-of-trains-canceled-on-may-12/">जमशेदपुर

: टाटा-चांडिल सेक्शन में रेलवे लेगा पांच घंटे का ब्लॉक, 12 मई को चार जोड़ी ट्रेनें रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही