- झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट, अपराधी बेलगाम : कमलेश सिंह
- शुभम के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन
झारखं में कानून व्यवस्था चौपट, अपराधी बेलगाम : कमलेश सिंह
alt="" width="600" height="400" /> वहीं इस हत्याकांड के बाद एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि छत्तरपुर बाजार में दिनदहाड़े व्यवसायी की हत्या कर दी जा रही है. वहीं गत दिनों छत्तरपुर विधायक पुष्पा देवी व पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला हुआ. यह पुलिस की नाकामी साबित करता है. यह झारखंड की गिरती कानून व्यवस्था का बड़ा सबूत है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था खराब होने के पीछे का कारण राज्य में फल फूल रहा भ्रष्टाचार है. झारखंड ऐसा राज्य है, जहां के अनुमंडल में तीन माह से एसडीपीओ का पद रिक्त है. उन्होंने कहा कि हरिहरगंज के व्यवसायी पुत्र शुभम के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किया गया, तो एनसीपी राज्यपाल से मिल कर पूरी जानकारी देगा. जरूरत पड़ी तो राज्य मुख्यालय में जोरदार आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने शुभम के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. विधायक श्री सिंह ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है. यहां हर जगह लूट- खसोट का बाजार गर्म है. झारखंड की खनिज संपदा लूटी जा रही है. राज्य में लूट, चोरी, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं.
शुभम की हत्याकांड की जांच करेगा पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच
मेदिनीनगर : शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच ने दो नंबर टाउन डाल्टनगंज में ब्रह्मदेव प्रसाद के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें मंच के संयोजक मंडल के ब्रह्मदेव प्रसाद, राम रामदास साहू, युगल पाल, बृजनंदन मेहता एवं विनोद कुमार के साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे. मंच ने कारोबारी शुभम की हत्या की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को दुख की घड़ी में सहनशीलता की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस घटना पर ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि असामाजिक तत्व बेलगाम हो गए हैं. अपराधियों से पीड़ित लोगों की सुरक्षा की जिम्मेवारी सरकार ले और अपराधियों पर लगाम लगाये. हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. रामदास साहू ने कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के कारण गरीब, मध्यम वर्ग और कई व्यवसायी इस जिले से पलायन कर रहे हैं. आपराधिक घटनाओं के कारण पलामू की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा रही है. हम प्रशासन से मांग करते हैं कि अपराधिक तत्वों पर नियंत्रण किया जाए. युगल पाल ने कहा कि व्यवसायी शंकर प्रसाद के पुत्र शुभम का हत्यारा उनकी जमीन हड़पना चाहता था. हम प्रशासन से मांग करते हैं कि अपराधियों पर लगाम लगाये और उसे तत्काल गिरफ्तार करके सजा दियाये. विनोद कुमार ने कहा कि जो छतरपुर में शुभम की हत्या कानून व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है. अपराधियों के राजनीतिकरण का और राजसत्ता के संरक्षण का परिणाम भी है. मंच ने सभी राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का आग्रह किया है. साथ ही पुलिस-प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है. राज्य सरकार से मंच के द्वारा यह भी मांग की गयी है कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए. बता दें कि इस घटना को लेकर मंच पीड़ित परिवार के घर जाएगा और घटना की जांच पड़ताल करेगा. जांच पड़ताल के बाद इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार को देगा. घटना की पुनरावृति ना इसके लिए तमाम पिछड़ा वर्ग और ओबीसी के युवाओं से अपील है कि एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके विरोध करें और अपनी सुरक्षा के मांग के लिए प्रशासन पर दबाव बनाएं. मंच चाहता है कि पलामू के हर वर्ग के व्यवसायी चाहे किसी जाति धर्म से आते हों अपनी एकजुट का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से लड़ाई को जारी रखें.भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने जिले में बढ़ रहे अपराध की घटनाओं पर जतायी चिंता
alt="" width="600" height="400" /> पलामू : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले में बढ़ रहे अपराध की घटनाओं पर चिंता जाहिर की है. जिला अध्यक्ष ज्योति पांडे ने कहा कि आए दिन जिले में व्यवसायियों एवं आमजनों को अपराधियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, परंतु हर एक घटना पर शासन प्रशासन कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साध जाती है. ताजा मामला हरिहरगंज के युवा व्यवसायी शुभम कुमार का है. जो अपने व्यवसायिक कार्य के लिए अपने पिता के साथ छतरपुर बाजार आए हुए थे. अपराधियों ने थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर उनकी निर्मम हत्या कर दी. अभी तक हरिहरगंज के चार व्यवसायियों की हत्या मात्र डेढ़ वर्ष में होना प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है. राज्य की हेमंत सरकार राज्य की जनता को सुरक्षा मुहैया कराने में असफल साबित हुई है. सरकार की प्राथमिकता सूची में आमजनों की सुरक्षा का कोई स्थान नहीं है. मोर्चा प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग करता है कि 48 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी हो एवं व्यवसायियों तथा जिला की जनता की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो. मोर्चा महामंत्री श्वेतांक गर्ग ने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार आई है, तब से दिन प्रतिदिन अपराध में बढ़ोतरी हुई है. अपराधियों का हौसला बुलंद है. परंतु सरकार के जनप्रतिनिधि मौन व्रत धारण पर तमाशा देख रहे हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-market-closed-in-protest-against-businessman-murder-sit-formed-to-investigate/">पलामू
: कारोबारी हत्याकांड के विरोध में बाजार बंद, जांच के लिए एसआईटी गठित [wpse_comments_template]
Leave a Comment