Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: रघुवर दास ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला, कहा राज्य में काननू व्यवस्था ध्वस्त

Palamu: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास पलामू प्रमंडल के दौरे पर हैं. इस दौरान सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार में हमने झारखंड के लोगों के लिये काम किया, लेकिन हेमंत सरकार ने 3 सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया. राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है. ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल चल रहा है. आने वाले दिनों में एक बार फिर राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी.

जन चौपाल में शामिल हुए रघुवर दास

रघुवर दास ने कहा कि पार्टी की ओर से आयोजित जन चौपाल में वो शामिल होने के लिये पलामू आये थे. जन चौपाल में जनता ने अपनी समस्याओं से हमे अवगत कराया और बताया कि कैसे पेंशन के लिए आवेदन लेकर जाने से घूस की मांग की जाती है. उन्होंने कहा कि 60-40 का नियम झारखंड के युवाओं का हक छीन लेगा. नियोजन नीति को लेकर रघुवर दास ने हेमंत सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 1932 खतियान की बात करने वाले यह बताये कि यहां के बच्चों के भविष्य के साथ क्या होगा. 60-40 नीति के कारण बाहर के लोगों को नौकरी मिलेगी.

तीन दिवसीय दौरे पर हैं रघुवर दास

बता दें कि, रघुवर दास तीन दिवसीय पलामू दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अपने शासनकाल के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि थर्ड ग्रेड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी के लिए उन्होंने जिलावार आरक्षण रोस्टर जारी किया था. उन्होंने कहा कि यह कदम गैर संवैधानिक नहीं था. उन्होंने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार नियोजन नीति को उलझा कर लोगों को नौकरी नहीं देना चाहती है. नौकरी नहीं मिलने से युवा आक्रोशित हैं. छात्रों को 60/40 नियोजन नीति बनाकर गुमराह करने का काम किया जा रहा है. झारखंड की खनिज संपदा को सरकार लूट रही हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में बीजेपी की सरकार आयेगी और फिर राज्य का सही तरीके से विकास होगा. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-no-clear-government-policy-for-the-local-people-jairam-mahato/">धनबाद:

स्थानीय लोगों के लिए सरकार की कोई स्पष्ट नीति नहीं : जयराम महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही