Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : रघुवर दास रविवार को पहुंचेंगे पांकी, सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

Palamu :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को पांकी पहुंचेंगे. पूर्व सीएम पांकी में सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे. इसकी जानकारी भाजपा के पांकी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने दी उन्होंने बताया कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे. तरहसी प्रखंड के शहीद मंगल पांडेय चौक (मिडिलस्कूल चौक) पर शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे. साथ ही जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे. इसे भी पढ़ें :सासाराम">https://lagatar.in/nitish-told-someones-conspiracy-to-sasaram-violence/">सासाराम

हिंसा को नीतीश ने बताया किसी की साजिश

बाबूलाल मरांडी भी कर चुके हैं मुलाकात

इस कार्यक्रम में पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पांकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बूथ कमेटी सदस्य एवं पन्ना कमेटी के लोगों को उपस्थित रहने की अपील की है. मालूम हो कि पिछले 27 मार्च को प्रतिपक्ष नेता सह सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी सांप्रदायिक हिंसा के प्रभावित लोगों से मुलाकात की थी. उन्होंने दंगा मामले में फंसे निर्दोष लोगों के मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर उन्हें हर संभव कानूनी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था. पांकी में आये दिन हर समय यही चर्चा हो रही है कि बहुत से पढ़ने वाले बच्चे भी इस घटना में फंसे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-protesting-against-the-planning-policy-made-a-strategy-for-the-movement/">चाईबासा

: नियोजन नीति के विरोध में उतरे छात्र, आंदोलन की बनाई रणनीति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही