Search

 
 
 

पलामूः अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान, जावा महुआ व शराब नष्ट

पाटन थाना क्षेत्र के कुवारबंध में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने करीब 50 किलो जावा महुआ, 10 लीटर महुआ शराब व निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए.
 



Medininagar : पलामू जिले में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग व पुलिस ने  अवैध शराब की बिक्री व निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है. टीम ने शनिवार को एक साथ कई थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया.

 

पाटन थाना क्षेत्र के कुवारबंध में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने करीब 50 किलो जावा महुआ, 10 लीटर महुआ शराब व निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए. वहीं, हाउसिंग कॉलोनी सत्संग मंदिर एरिया (TOP-3) में दो अलग-अलग घरों में छापेमारी कर करीब 100 लीटर महुआ शराब व लगभग 80 किलो जावा महुआ जब्त किया गया. गुरियाही बारालोटा क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 लीटर महुआ शराब व करीब 200 किलो जावा महुआ बरामद किया गया.

 

सभी स्थानों पर बरामद महुआ शराब, जावा महुआ व निर्माण सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. उत्पाद विभाग व पुलिस अवैध शराब कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान में जुटी है. उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही