Search

 
 
 

पलामू रेंज स्तरीय अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

 
Latehar :  सीआरपीएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक पंकज कुमार के निर्देश पर चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. सीआरपीएफ के 11वीं बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल कीक कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पलामू रेंज स्तरीय इस प्रतियोगिता में सीआरपीएफ के जवान बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि जवान काफी विषम स्थिति में काम करते हैं. ऐसे आयोजनों से उनमें नयी ताजगी और स्फूर्ति आती है. खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है.

प्रतियोगिता में सीआरपीएफ की चार बटालियन ले रहे भाग

फुटबॉल प्रतियोगिता में सीआरपीएफ की चार बटालियन ने भाग लिया है. इनमें बटालियन 11, 112, 172 और 214 शामिल है. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच से 11वीं बटालियन और 172वीं बटालियन के बीच खेला गया. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार और जुगल किशोर जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमूल्य कुजूर, प्रणव आनंद झा, राजा सिंह तोमर, जितेन्द्र कुमार पांडेय, सुरेन्द्र सिंह और बटालियन के जवान उपस्थित रहे. मैच के रेफरी एवं लाईन मैन के रूप में रोशन लोहरा, अभिनंदन सिंह और कमलेश भगत शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही