Search

 
 
 

पलामू : नहीं घट रहा दुष्कर्म का ग्राफ, 20 माह में 119 से अधिक महिलाओं के साथ रेप

 
Sanjeet Yadav  Palamu :  पलामू में बीते 20 माह में 119 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. पुलिस द्वारा दिये गये आंकड़ों के मुताबिक, सभी दुष्कर्म की वारदातें जनवरी 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच हुई है. इनमें से कई मामलों में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार भी कर रही है. इसके बावजूद दुष्कर्म का ग्राफ घट नहीं रहा है. जिले में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के बाद महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है. बता दें कि दिसंबर 2023 में पलामू डीसी और एसपी के ड्राइवर सहित भाजपा नेता भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुके हैं. फिलहाल सभी आरोपी जेल में बंद हैं. 12 अक्टूबर 2024 : पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा मेला देखकर वापस लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुखिया का बेटा सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज 3 सितंबर 2024 : पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में गूंगी महिला के साथ गांव के युवक ने किया था दुष्कर्म 5 जून 2024 : रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक आदिवासी नाबालिक लड़की की सासाराम में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. इसके बाद रातों-रात रामगढ़ थाना क्षेत्र में शव को दफना दिया गया था. जून 2024 : सदर थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 17 मई 2024 : रामगढ़ थाना क्षेत्र में शौच के लिए घर से बाहर गयी नाबालिग के साथ गैंग रेप, चार आरोपी गिरफ्तार 4 मार्च 2024 : पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्टेज डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार 3 अप्रैल 2024 : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में शादी समारोह से वापस लौट रही 11 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार 16 अप्रैल 2024 : पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में भाजपा नेता ने महुआ चुन कर लौट रही नाबालिक लड़की बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, नानी घर में रहती है पीड़िता 28 दिसंबर 2023 : पलामू डीसी और एसपी के चालक ने मेदिनीनगर इलाज कराने आयी महिला के साथ किया गैंगरेप, दोनो आरोपी गिरफ्तार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही