Search

 
 
 

पलामूः राजा साहेब बस ऑफिस में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या

अपराधियों ने कार्यालय के भीतर आते ही तीन-चार राउंड फायरिंग की. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गये. फायरिंग में एक गोली गुड्डू खलीफा को लगी. उसे अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 
राजा साहेब बस कार्यालय में फायरिंग की घटना में घायल समीर खलीफा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

Medininagar: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बस स्टैंड के पास राजा साहेब बस कार्यालय में घूस कर अपराधियों ने फायरिंग की. इसमें एक युवक की मौत हो गई है. मृतक का नाम गुड्डू खलीफा उर्फ समीर खलीफा है. 

 

जानकारी के मुताबिक अपराधियों की संख्या तीन थी. तीनों अपराधी ऑफिस की छत के रास्ते अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने कार्यालय के भीतर आते ही तीन-चार राउंड फायरिंग की. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गये. फायरिंग में एक गोली गुड्डू खलीफा को लगी. उसे अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही है.

 

समाचार लिखे जाने तक फायरिंग की घटना और हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही