Search

 
 
 

पलामू : मुआवजा नहीं मिलने से रैयत आक्रोशित, हाइवे बनाने में बन रहे रोड़े

 
अधिकारियों के ऑफिस में चक्कर लगा कर थक चुके हैं रैयत Medininagar: जिले के सदर प्रखंड के सरजा गांव में फोरलेन रोड के लिए अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर रैयत काफी दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस हाइवे रोड को बनाने में रैयत सरकार और अधिकारियों के लिए रोड़े बने हुए हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को सीओ अमरदीप सिंह के नेतृत्व में एनएच पदाधिकारी सुबोध शर्मा पुलिस-प्रशासन के साथ सरजा गांव पहुंचे और फोरलेन रोड बनाने के लिए काम शुरू किया. जैसे ही इसका विरोध वहां के रैयतों ने किया तो अधिकारियों ने वहां प्रदर्शन कर रही एक महिला को धक्का देकर वहां से हट जाने को कहा और रैयतों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. जिस कारण प्रदर्शन कर रहे रैयत उग्र हो गए और सारे गांव के लोग एक साथ घटनास्थल पर प्रदर्शन करने लगे. जिसके बाद अधिकारी वहां से निकल गए. बता दें कि नेशनल हाइवे-75 पलामू के सतबरवा के भोगु से पलामू के शंखा तक फोरलेन का कार्य हो रहा है. यह फोर लेन भारत माला प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/social-workers-dayamani-barla-and-pushpa-tete-join-congress/">रांचीः

सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला और पुष्पा टेटे ने थामा कांग्रेस का दामन

हर बार झूठे ही आश्वासन मिलते हैं : रैयत

रैयतों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के कारण बड़ी संख्या में रैयत प्रभावित हो रहे हैं, खेती योग्य जमीन चली गई है, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिला है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि हमारी सारी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो हमलोग आंदोलन को और आगे बढ़ाएंगे. हमलोगों को अधिकारियों द्वारा हर बार झूठे ही आश्वासन मिले हैं. रैयत अधिकारियों के ऑफिस में चक्कर लगा कर अब थक चुके हैं. रैयतों का कहना है कि अब अत्याचार नहीं सहेंगे अपने हक के लिए हम तब तक आंदोलन करेंगे जब तक रैयतों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिल जाता. इसे भी पढ़ें-नाबालिग">https://lagatar.in/many-news-from-dhanbad-including-husband-and-wife-found-guilty-in-prostitution-of-a-minor/">नाबालिग

से देह व्यापार कराने में पति-पत्नी दोषी करार समेत धनबाद की कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही