Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : हैदरनगर के पंचायतों में 14 मई तक लगेगा दाखिल खारिज शिविर

Advertisement
Advertisement
Anuj Kumar Hydernagar (Palamu) : सरकार के जारी दिशा निर्देश के अलोक में हैदरनगर के विभिन्न पंचायतों में दाखिल शिविर आयोजन करने का समय निर्धारित किया गया है. इस संबध में सीओ राजीव नीरज ने सूची जारी करते हुए संबधित पंचायत प्रतिनिधियों को अपेक्षित सहभागिता निभाने की सूचना भी दी है. उन्होंने बताया कि 24 मार्च को बरडंडा तथा 28 मार्च को मोकहर कला में शिविर लगाया जायेगा. इसे भी पढ़ें-रिपोर्ट">https://lagatar.in/report-delhi-has-the-highest-air-pollution-in-the-world-35-of-the-50-most-polluted-cities-in-india/">रिपोर्ट

: दुनिया में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण दिल्ली में, 50 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 35 वहीं अप्रैल माह में हैदरनगर पश्चिमी में 8 अप्रैल, कुकही में 13, बिलासपुर में 18, हैदरनगर पूर्वी में 21, चौकड़ी में 25 तथा इमामनगर बरेवा में 28 अप्रैल को शिविर का आयोजन किया गया है. वहीं पांच मई को खरगाड़ा, 8 मई को संड़ेया तथा 14 मई को बभंडी पंचायत में दाखिल खारिज शिविर लगाने का समय तय किया गया है. जिसमें सुदर्शन प्रसाद सिंह प्रभारी अंचल निरीक्षक, सुनील कुमार सिंह, निक्सन कुमार तथा सुनील प्रसाद केसरी राजस्व उपनिरीक्षक की प्रतिनियुक्ति कर उन्हें ससमय शांतिपूर्ण रुप से शिविर संपन्न कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही