Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : चयन स्थल पर निर्माण कार्य न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, काम रोका

Advertisement
Advertisement
Banimadho singh Patan (Palamu) : चयन स्थल पर निर्माण कार्य न होने से ग्रामीणों ने सोमवार को यहां  आक्रोश जताया और काम रुकवा दिया.सम्पूर्ण माया  पंडवा प्रखंड  के रबदी गांव में राज्य संपोषित योजना मद से एक करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से  सड़क निर्माण की मंजूरी विधायक पुष्पा देवी के सौजन्य से मिली थी. जिसका शिलान्यास विधायक द्वारा विगत 6 मार्च को किया गया था. निर्माण कार्य 600 फुट सड़क की ढलाई हो चुकी थी. सोमवार को रबदी के  ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया.ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना की मंजूरी रबदी गांव के नाम पर हुई है.परंतु उनके गांव में सड़क निर्माण नहीं करा कर संवेदक द्वारा चक्रधरपुर से सदाबह नदी घाट तक किया जा रहा है, जो सरासर गलत है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/army-recruitment-has-not-been-done-in-jharkhand-for-2-years-mahesh-poddar-raised-the-question-in-parliament/">झारखंड

में 2 साल से नहीं हुई है सेना भर्ती, संसद में महेश पोद्दार ने उठाया सवाल ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मंजूरी जिस गांव में दी गयी है, निर्माण उसी गांव में होना चाहिए. ग्रामीणों द्वारा एक सामूहिक आवेदन देकर निर्माण कार्य को रबदी   गांव में कराने का आग्रह करते हुए उपायुक्त पलामू को  सामूहिक आवेदन देकर  निर्माण कार्य को रबदी गांव में कराने की मांग की है. आवेदन पत्र  पर  110 ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन उपायुक्त  को दिया गया. आज दोपहर निर्माण स्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही