Search

 
 
 

पलामू : सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से काटकर हत्या

 
Palamu :   सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी. यह घटना रविवार की सुबह पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र की पोंची पंचायत के हलुमांड गांव में हुई है. जहां अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक परीखन सिंह (70 वर्ष) की टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. परिजनों की मांग पर पुलिस खोजी कुत्ते की मदद से मामले की जांच में जुट गयी है.

शौच से लौटने के दौरान हमलावरों ने टांगी से गर्दन पर किया हमला 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब 5 बजे परीखन सिंह शौच के लिए गांव के बांध की ओर गये थे. लौटने के क्रम में देवी मंडप के पास अज्ञात हमलावरों ने टांगी से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. देवी मंडप और परीखन सिंह के घर के बीच की दूरी लगभग 500 मीटर बतायी जाती है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परीखन सिंह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही