Search

 
 
 

पलामू : काम में लापरवाही के आरोप में राजस्व निरीक्षक निलंबित

 
Midininagar : पलामू डीसी शशि रंजन ने जिले के नीलांबर-पिताम्बरपुर अंचल के राजस्व निरीक्षक महेंद्र राम को काम में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. उन पर जमीन म्यूटेशन के मामले 90 दिन से अधिक दिनों के बाद भी लटकाए रखने, ड्यूटी से गायब रहने व काम में लापरवाही बरतने के आरोप हैं. दरअसल, पालमू के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने 21 दिसंबर 2024 को नीलांबर-पिताम्बरपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था. उन्होंने पाया था कि जमीन के म्यूटेशन से संबंधित नामांतरण वाद को अगस्त माह से ही लंबित रखा गया है. 90 दिनों के बाद भी उसका निष्पादन नहीं किया गया है. राजस्व उप निरीक्षक महेंद्र राम द्वारा पंजी 11 में प्लॉटवार रकबा अंकित नहीं करने के कारण नामांतरण की प्रक्रिया लंबित है. जबकि ऑनलाइन से पंजी-11 में प्लॉटवार रकबा अंकित है. जांच में नामांतरण के 25 मामले ऐसे मिले, जिन्हें 90 दिनों से अधिक समय तक बिना आपत्ति के लंबित रखा गया. इसके साथ ही बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस की जांच में महेंद्र राम के प्रतिदिन अंचल कार्यालय नहीं आने का मामला भी प्रकाश में आया. यह भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/the-money-of-112-women-was-going-into-a-single-account-ranchi-dc-revealed-the-fraud/">एक

ही खाते में जा रही थी 112 महिलाओं की मंईयां योजना की राशि, रांची डीसी ने किया खुलासा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही