Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः पूर्व डिप्टी मेयर की पत्नी रिंकू सिंह मंगलवार को करेंगी नामांकन

मंगल सिंह ने सोमवार को गीता भवन में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण घोषित होने के बाद वार्ड संख्या 35 से उन्हें बुजुर्ग महिलाओं व आम लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : मेदिनीनगर निगम चुनाव में पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह की पत्नी रिंकू सिंह मेयर पद के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी. इससे पहले वह शिवाजी मैदान से नामांकन यात्रा निकालेंगी. मंगल सिंह ने सोमवार को गीता भवन में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण घोषित होने के बाद वार्ड संख्या 35 से उन्हें बुजुर्ग महिलाओं व आम लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है. वर्तमान में राजनीति का स्तर काफी गिर चुका है.

 

पूर्व मेयर पर निशाना साधते हुए मंगल सिंह ने कहा कि हाल ही में जिस पुस्तक का विमोचन किया गया, उसमें उनके किए कार्यों को दर्शाया नहीं गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे केवल किसी एक व्यक्ति की निजी उपलब्धि नहीं हैं, बल्कि वार्ड पार्षदों, नगर आयुक्त, मेयर व डिप्टी मेयर सभी का सहयोग शामिल रहा है. मंगल सिंह ने कहा कि उनकी पहचान किसी पुस्तक से नहीं, बल्कि किए गए कार्यों से है. वह आज भी भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूनम सिंह पर भी मंगल सिंह ने जमकर निशाना साधा.

 

इस मौके पर रिंकू सिंह ने कहा कि वह अपने पति के पदचिह्नों पर चलेंगी. उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है. प्रेसवार्ता में प्रदीप सिन्हा, रवींद्र सिंह, दीपक समेत कई अन्य मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही