Search

 
 
 

पलामू : राजद कार्यकर्ताओं ने रांची पहुंच कार्यकारी अध्यक्ष को दी बधाई

 
Piyush panday Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं ने रांची स्थित राजद कार्यालय में पहुंचकर हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव को राजद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें गुलदस्ता तथा फूल का माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे राजद के वरिष्ठ नेता कलामुदिन खां, खुर्शीद आलम ने कहा कि अब संगठन विस्तार को लेकर कार्यकारी.उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नए कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान चलाकर उन्हें संगठन से जोड़ कर राजद की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-formation-of-a-new-committee-of-samadhan-dinesh-kumar-was-made-chief-patron/">जमशेदपुर:

समाधान की नई कमिटी का गठन,  मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार बनाए गए

गरीब,दलितों का दल है राजद

उन्होंने यह भी कहा कि यह गरीब दलित का दल है राजद. इधर पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने स्वागत करने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें कई जानकारी दी. कहा गया कि निष्ठा तथा लग्न के साथ राजद एक अभियान चलाकर पंचायत के हर बूथों पर पहुंचकर नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ेगा. जिससे संगठन की मजबूती के साथ साथ उनके हक व अधिकार दिलाने का कार्य करेगा. उन्होंने सबसे अधिक संगठन की मजबूती पर बल दिया. स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ता अरविंद कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही