Search

पलामू: लुटेरों ने बाइकसवार से 500 ग्राम सोना लूटा, अपराधी हुए फरार

Palamu: पलामू में इन दिनों लुटेरे पुलिस को चुनौती देने में लगे हैं. लुटेरो का साहस इतना बढ़ गया है कि वे खुलेआम राहगीरों को लूटने लगे हैं. मेदिनीनगर में आज ही लूट की घटना हुई. मेदिनीनगर में सदीक चौक के पास संजय प्रसाद अपने बाइक से घर जा रहे थे. इती दौरान सादिक चौक के समीप गली में अंधेरा होने के कारण दो युवक बाइक सवार आये. उन्हें रुकवाया और थैला में रखा 500 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गया. मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-four-cybercrime-criminals-arrested-absconding-on-one-occasion/14322/">जामताड़ा

: साइबर क्राइम के चार अपराधी गिरफ्तार, एक मौके से हुआ फरार

छतरपुर में हुई थी लूट की घटना

बता दें कि कल भी छतरपुर में लूट की एक घटना हुई थी. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खरडीहा निवासी ललिता देवी पति गोबिन्द साव के साथ छत्तरपुर स्टेट बैंक से पचास हजार रुपये निकाल कर मोपेड से घर जा रही थे. इसी क्रम में छत्तरपुर-नौडीहा बाजार पथ मन्देया नदी के समीप बाईक सवार दो युवक आये. उन्होंने मोपेड रुकवाया और थैला में रखा पैसा लूटकर फरार हो गया. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है. ऐसा लगता है कि लुटेरों को कानून का भय समाप्त हो गया है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/every-day-four-people-are-becoming-victims-of-cybercrime-in-jharkhand-know-how-the-graph-has-increased-in-the-last-five-years/13984/">झारखंड

में हर दिन चार लोग हो रहे साइबर क्राइम के शिकार, जाने पिछले पांच सालों में कैसे बढ़ा ग्राफ  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//