Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़ी खबर : पलामू : टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती, यात्रियों के साथ मारपीट

Advertisement
Advertisement
Palamu :  लातेहार के छिपादोहर और बरवाडीह स्टेशन के बीच संबलपुर से दिल्ली जा रही टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस में डकैतों ने धावा बोल दिया. 8 से 10 की संख्या में आये डकैतों ने 18309 ट्रेन संख्या के S9 बोगी में यात्रियों के साथ लाठी-डंडे और बंदूक की बट से मारपीट की. डकैतों ने यात्रियों को डराने के लिए ट्रेन में हवाई फायरिंग भी की. इस घटना में 8 से 10 यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है. वारदात के बाद जब ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. घायल यात्रियों का डाल्टनगंज स्टेशन पर इलाज किया गया. इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया. (पढ़ें, Asian">https://lagatar.in/asian-games-2023-india-gets-two-silver-medals-on-the-first-day/">Asian

Games 2023 : भारत के खाते में पहले दिन आये दो सिल्वर मेडल)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/86ccedb9-0a21-4508-871b-95094546a132-350x198.jpg"

alt="" width="350" height="198" />

8-10 की संख्या में आये थे डकैत

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लातेहार स्टेशन से करीब 8-10 की संख्या में डकैत चढ़े थे. ट्रेन जब छिपादोहर स्टेशन पहुंची तो डकैतों ने हवाई फायरिंग की और यात्रियों के साथ लाठी-डंडे, धारदार हथियार और बंदूक की बट से मारपीट करने लगे. इस मारपीट में करीब 8 से 10 यात्री घायल हो गये. इसके बाद डकैत गहने, पैसे और कई सामान लूट कर बरवाडीह स्टेशन से पहले ट्रेन को रोककर उतर गये. जब ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी और जमकर हंगामा किया. उन्होंने रेल सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/161ea424-fd30-4b15-ad68-64331fb271fe-350x202.jpg"

alt="" width="350" height="202" />

घायल यात्रियों का कराया गय़ा इलाज

रेल निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि सभी घायल यात्रियों का इलाज एमएचसीएच से डॉक्टर बुलवाकर किया गया. इलाज के बाद जीआरपीएफ पुलिस द्वारा एस्कॉर्ट कर सभी को जम्मू तक छोड़ा गया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर छापामारी अभियान चलायी जा रही है. इसे भी पढ़ें : टिबड़ेवाल">https://lagatar.in/tibdewal-also-tampered-with-panji-2/">टिबड़ेवाल

ने पंजी टू में भी जमकर छेड़छाड़ की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही