Search

 
 
 

पलामू : नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, पहले दिन चार बिके, नहीं हुआ एक भी नामांकन

 
Medininagar : लोकसभा चुनाव को लेकर मेदिनीनगर समाहरणालय में नामांकन पत्र की बिक्री गुरुवार से शुरू हो गई. पहले दिन कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा. भाजपा से विष्णुदयाल राम, आरजेडी से ममता भुइयां, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया और भागीदारी पार्टी के प्रत्याशियों के नाम से नामांकन पत्र की खरीदा गया है. वहीं नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल रखी गई है. 26 अप्रैल को स्क्रूटनी और 29 अप्रैल को नाम वापसी का डेट रखा गया है. नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने कई गाइडलाइंस भी जारी किया है. पलामू डीसी शशि रंजन ने इसकी जानकारी दी. जानकारी के अनुसार नामांकन के पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नामांकन नहीं किया गया. नामांकन को लेकर समाहरणालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है.

 13 व 20 मई को जरूर करें मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

पलामू लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शशि रंजन ने कहा कि देश का भविष्य गढ़ने की तिथि 13 मई व 20 मई निर्धारित की गयी है. ऐसे में आप सभी दोनों ही दिन मतदान ज़रूर करें. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बूथ पर किसी तरह की कोई समस्या ना हो, इसे लेकर सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी बूथों पर पेयजल की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने व लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : शिल्पा">https://lagatar.in/ed-attaches-properties-worth-rs-98-crore-of-shilpa-shetty-and-raj-kundra/">शिल्पा

शेट्टी और राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति ईडी ने कुर्क की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही