Search

पलामू : 16 अक्टूबर से 73 घाटों से होगा बालू का उठाव

  •  जानें कौन-कौन से बालू घाटों से होंगे उठाव
Sanjeet Yadav Palamu : एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने बालू उठाव पर लगी रोक हटा दी है. पलामू में कैटगरी वन के तहत 73 घाटों से बालू के उठाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. इस आदेश के बाद अब 16 अक्टूबर से बालू कारोबारी इन घाटों से बालू का उठाव कर सकेंगे. हालांकि बालू का उठाव सिर्फ टैक्टर से होगा. इसमें मशीन का उपयोग नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा बालू का उठाव कर उसका भंडारण किसी अन्य स्थान पर नहीं किया जायेगा. घाटों से उठाये गये बालू का उपयोग निजी, गैर व्यवसायिक, सामुदायिक उद्देश्य और सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जायेगा.  जिला खनन पदाधिकारी ने इस बात की जानकारी दी.

घाटों से उठाये गये बालू रॉयल्टी टैक्स से मुक्त

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि घाटों से उठाये गये बालू रॉयल्टी टैक्स से मुक्त रहेगी. ग्राम पंचायत व स्थानीय शासन द्वारा बालू घाटों में पहुंच पथ, प्रबंधन, पर्यवेक्षण के लिए सरकार द्वारा निर्धारित संधारण राशि (100 रुपये प्रति 100 घनफुट) ली जायेगी. बालू का उठाव किसी भी कीमत पर नदी में बने पुल-पुलिया के 500 से 2500 की परिधि के समीप से नहीं किया जायेगा. वन कैटेगरी बालू घाटों से बालू उठाव के लिए पंचायत स्तर पर आठ सदस्यीय टीम गठित की गयी है. समिति में पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, पंचायत सचिव व अन्य पांच सदस्य शामिल होंगे. अंचलाधिकारी (सीओ),  पंचायती राज पदाधिकारी और अंचल निरीक्षक बालू उठाव कार्य की निगरानी करेंगे. 

प्रखंड के इन घाटों से होगा बालू का उठाव

-मेदिनीनगर : बैयमटिया घाट, भुसरिया, कोयल, मेदिनीनगर, डुबलगंज घाट, औरंगा, बिदूआटोला घाट, कोयल मेदिनीनगर, छक्षिणवारा टोला, मोल्लवी घाट कौड़िया - छतरपुर : टुकटुकाघाट, बटाने नदी, छतरपुर, चिरू, तेतरियाडीह, हेसला, चहलहटावा, बघमरा, सुखनडीहा नाला - हैदरनगर : सजवान सलेमपुर, सोन, कबराखुर्द, नवडीहा पीपराही, लक्ष्मीपुर, सती नदी - पड़वा : मुरमा घाट, सदाबाह नदी, पड़वा घाट, सदाबाह नदी, गरेरियाडीह, दुर्गावती नदी, गारीखांस, झरी घाट, छिछोरी घाट, सदाबाह, गोलहाना, जीजोरी नदी - पांकी : तितलंगी,चाको नदी, गिधी, चाको, खेलहवा चाको नदी, बोरोडीरी, अमानत नदी, दवारिका घाट, अमानत, पांकी, बनाई नाला, कलोलवा नाला, सोवनस नाला, पीरी नदी - चैनपुर : सदाबाहनाला, सतबहीनी नाला, सेमरा नाला, परासन नाला - पाटन : बनका नाला, अखराही नाला जगहंसी, अखराही नाला -सतबरवा : कायली नदी, घुटआ, हरीबनवा नाला घुटूआ, अनधरबार नाला बकोरिया, सेमरगरहा नाला बकोरिया, बड़का नाला रेवारा, गरहानाला घुटूआ, नारायण नाला घुटूआ [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp