Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू :  संघर्ष मोर्चा ने कहा - सरकार अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के  मानदेय में भी करे बढ़ोतरी

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu) :  शहर के जिला स्कूल के मैदान में रविवार को  पलामू जिला एकीकृत एनसी प्रशिक्षित,अप्रशिक्षित पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक में संगठन चर्चा के अलावा पारा शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक के बाद मोर्चा के संयोजक ऋषिकांत तिवारी और जिलाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने प्रेस वार्ता भी की. प्रेस वार्ता में मोर्चा संयोजक ऋषिकांत तिवारी ने कहा कि पारा शिक्षकों के संघर्ष का परिणाम है कि राज्य के हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री ने पारा शिक्षकों के समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सहायक अध्यापक का दर्जा दिया है और मानदेय में भी बढ़ेातरी की गयी है. किंतु किस कारण से अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हो सकी है,इस पर मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल  जल्द झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री मिलेगी और अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी का आग्रह किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-corona-vaccine-to-children-of-15-to-18-years-from-monday-about-24-lakh-children-will-be-vaccinated-across-the-state/">रांची

: सोमवार से 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना टीका, राज्यभर में करीब 24 लाख बच्चों का होगा टीकाकरण

18 साल से शिक्षा का अलख जगा रहे हैं

उन्होंने कहा कि अप्रशिक्षित पारा शिक्षक भी 18 साल से शिक्षा का अलख जगा रहे हैं. इस कारण मानदेय निश्चित ही अन्य पारा शिक्षकों की तरह अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों का बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के भी मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मोर्चा संघर्ष तेज करेगी. ताकि अप्रशिक्षित शिक्षकों को भी हक मिल सके. इस अवसर पर मुख्य रूप से मुरलीधर पाठक, कैलाश राम, अशोक कुमार भारती, अर्जुन पाल, विंदेश्वरी चौधरी, सुरेन्द्र कुमार यादव,राजेश साह, सुनीता कुमारी, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही