Search

पलामूः सड़क दुर्घटना में सैप जवान  की मौत

Medininagar: पलामू सदर थाना के पोखराहा में बीती रात सड़क दुर्घटना में सैप जवान मनोज पांडेय की मौत हो गई. वह सदर प्रखंड के बड़कागांव के रहने वाले थे. बताया जाता है कि फौज से रिटायरमेंट के बाद वह सैप जवान के तौर पर झारखंड विधानसभा में अपनी सेवा दे रहे थे.
 
जानकारी के अनुसार गांव में आयोजित होली के अवसर पर अखंड कीर्तन में शामिल होकर वह डाल्टनगंज लौट रहे थे. इसी दौरान पांकी मेदिनीनगर के पोखराहा मेडिकल चौक के समीप हादसा हो गया. आशंका जताई जा रही है कि वहां बने नए ब्रेकर पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह अपनी बुलेट वाहन के साथ गिर पड़े.

सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है.

मृतक अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं. परिजनों ने बताया कि बीते वर्ष ही उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी. घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही