Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : सतबरवा में  सरना झंडा स्थापना एवं प्रार्थना सभा का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Mukesh Kumar Satbarwa (Palamu) :  सतबरवा प्रखंड के  दरूआ गांव में आदि कुरुख सरना समाज के द्वारा पूरी विधि विधान के साथ सरना झंडा स्थापना एवं प्रार्थना सभा का आयोजन रविवार को किया गया. जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय धर्म परिचारिका सह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमली उरांव, केंद्रीय आर्थिक सलाहकार एतवा किसपोटा, बिरसा पाहन ,जलेश्वर उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया. उपस्थित अतिथियों को सरना समाज ने सम्मानित किया.इस मौके पर उपस्थित लोगों ने धर्म की रक्षा करने, नशा छोड़ने ,शिक्षा ग्रहण करने पर बल दिया. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ftv-salon-academy-launched-will-get-quality-training/">रांची:

FTV सैलून एकेडमी का शुभारंभ, मिलेगी क्वालिटी ट्रेनिंग इस कार्यक्रम को लेस्लीगंज के विधायक प्रतिनिधि लालू प्रसाद यादव, सतबरवा विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो, सुनील उरांव,अजय उरांव, चंचल यादव, महेश यादव समेत कई लोगों ने संबोधित किया. झंडा स्थापना और प्रार्थना के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया. सुख शांति की कामना करते हुए लोगों ने मांदर की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही