Search

पलामू : सर्वजन पेंशन योजना से मिला जीने का सहारा

पलामू प्रमंडल में 2.32 लाख से अधिक नागरिकों को मिल रहा लाभ प्रत्येक माह की पांच तारीख तक लाभुक के अकाउंट में क्रेडिट होती है सम्मान राशि Sanjeet Yadav Palamu :  सरकार की सर्वजन पेंशन योजना से लोगों को बड़ा सहारा मिला है. विगत वर्ष में लक्ष्य आधारित योजनाओं के कारण अनेक योग्य लाभुक पेंशन योजनाओं से अच्छादित नहीं हो पाते थे, इसे ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से सर्वजन पेंशन योजना की शुरूआत की गयी. इस योजना में लक्ष्य की बाध्यता को समाप्त किया गया और अनिवार्य शर्तों को भी आसान बनाया गया. ‘‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार‘‘ कायर्क्रम में इसका सुखद लाभ देखने को मिला. पलामू प्रमंडल में हजारों आवेदन स्वीकृत किए गये एवं योग्य लाभुकों को पेंशन योजना का लाभ दिया गया. इसे भी पढ़ें:पूर्व">https://lagatar.in/views-of-former-raw-chief-dulat-i-think-pm-modi-will-help-pakistan/">पूर्व

रॉ प्रमुख दुलत के विचार, मुझे लगता है प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान की मदद करेंगे

सर्वजन पेंसन योजना नवंबर 2021 में की गई लागू

सर्वजन पेंशन योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना को नवंबर 2021 से पूरे राज्य में लागू की गई है. इसके प्रभावी होने से राज्य के लाखों योग्य नागरिकों को जीने का सहारा मिला है. वहीं पलामू प्रमंडल में 2 लाख 32 हजार से अधिक योग्य नागरिकों को इस योजना का लाभ मिल रहा है. सवर्जन पेंशन योजना के तहत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से एक ओर जहां वृद्धजनों को बुढ़ापे में सहारा मिला है, तो दूसरी ओर स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना दिव्यांग भाई-बहनों की आथिर्क मजबूती प्रदान की है. इस योजना की राशि से दिव्यांगजन पढ़ाई के लिए कॉपी-किताब की खरीददारी से लेकर अन्य आवश्यक कार्य करने में सक्षम हो पा रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना से महिलाओं को सम्मान मिला है. साथ ही एचआईवी/एड्स व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना से एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति को सवर्जन पेंशन योजना का लाभ उनकी गोपनियता को बरकरार रखते हुए ससम्मान देने का कार्य हो रहा है

योग्य लाभुकों को मिल रहा फायदा

प्रमंडल क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी योग्य लाभुक सर्वजन पेंशन योजना के लाभ से वंचित न रहने पाये. इसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा वृहद प्रचार-प्रसार एवं समय-समय पर पेंशन शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है. लोगों को जागरूक करने से लेकर शिविर लगाकर सभी छूटे हुए योग्य व्यक्तियों को सवर्जन पेंशन योजना से अच्छादित करने के लिए स्थानीय प्रशासन की पूरी टीम तत्परता के साथ जुटी है, ताकि सभी योग्य लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया जा सके. सर्वजन पेंशन योजना से गरीब एवं बेसहारा लोगों को सम्मानजनक सहायता मिल रही है, जिससे उनका उत्थान संभव हो पाया है.

पलामू जिले में 1 लाख 40 हजार से अधिक को मिल रहा सम्मान राशि

सवर्जन पेंशन योजना के तहत पलामू जिले में 1,40,416 लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है. इसमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,13,733 लाभुक, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत 12,115 लाभुक, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के तहत 14,213 लाभुक एवं एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के तहत 355 लाभार्थी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें:दो">https://lagatar.in/investigation-report-has-to-be-given-to-dc-on-the-death-of-two-prisoners-yet-not-received-from-the-judicial-magistrate/">दो

कैदियों की मौत पर डीसी को देनी है जांच रिपोर्ट, न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से अब तक नहीं मिली

योजना के प्रभावी होने से गढ़वा में 36,733 को मिला लाभ

सर्वजन पेंशन योजना के प्रभावी होने के पश्चात् गढ़वा जिले में 36,733 लाभुकों को इस योजना से अच्छादित किया गया है. मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना की आंकड़ों को समाहित करते हुए देखें, तो वतर्मान में राज्य पेंशन योजना अंतगर्त लाभुकों की संख्या 86,663 है. उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्ष में गढ़वा जिले में 53,985 राष्ट्रीय व राजयस्तरीय पेंशन योजना से जोड़े गये हैं. इसमें से 36,733 लाभुक सवर्जन पेंशन योजना प्रभावी होने के बाद पेंशन योजना से अच्छादित किये गये हैं. इसमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत एक वर्ष में लाभुकों की संख्या में 28,807 की वृद्धि हुई है. वहीं मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना में 4,049, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना में 2,279 एवं एचआईवी/एड्स व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना में 120 संख्या की वृद्धि हुई है.

लातेहार जिले में 13,536 लाभाथिर्यों को मिल रहा लाभ

लातेहार जिले में 13,536 लाभाथिर्यों को इस योजना का लाभ मिल रहा है. इसमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60 से अधिक आयुवर्ग के 10,868 आवेदन स्वीकृत कर, उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है. वहीं स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत दिव्यांगजनों के 960, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के तहत 1950 एवं एचआईवी/एड्स व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के तहत 28 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं और सवर्जन पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है.

लाभुक-1

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/yyy-4.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> पंडवा प्रखंड के बटसारा निवासी 78 वर्षीय फागु राम मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभुक हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें एवं उनकी पत्नी को इस योजना का लाभ मिलता है. पेंशन की राशि दोनों के बुढ़ापे में जीने का बड़ा सहारा है. इसके लिए उन्होंने सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद किया है.

लाभुक-2

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/yyy-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> पाटन प्रखंड के नावाजयपुर निवासी मुकेश कुमार स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना से अच्छादित हैं. उन्होंने बताया कि इस योजना से उन्हें एक हजार रूपये प्रतिमाह मिलता है. इस राशि से उन्हें पढ़ाई करने में सहयोग होता है.

लाभुक-3

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/yyy-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> चैनपुर के चांदो ग्राम निवासी रामपुकार सिंह ने बताया कि वे शिक्षक नियुक्ति की तैयारी करते हैं. उन्हें सरकार की स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलता है. इस आर्थिक सहयोग की राशि का इस्तेमाल वे तैयारी के लिए करते हैं.

लाभुक-4

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/yyyy-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> पलामू जिले के सदर प्रखंड के सुआ ग्राम निवासी रामजीत सिंह स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना से अच्छादित हैं. योजना की एक हजार राशि उनके खाते में प्रत्येक माह मिलता है. यह राशि उनके जीविकोपार्जन में सहयोग करता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp