Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सतबरवा BDO, मुख्य सचिव को पत्र लिख कार्रवाई की मांग

Palamu: सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को पत्र लिख है. जिसमें उन्होंने सतबरवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO)  राज किशोर प्रसाद के क्रियाकलापों की जांच की मांग की है. उन्होंने सबूत के तौर पर कई कागजात भी प्रस्तुत किए है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि राजकिशोर प्रसाद बड़े पैमाने पर सरकारी विकास योजनाओं में योजनाबद्ध तरीके से भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं. मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना में सैकड़ो गैर जरूरतमंद लोगों से पैसा लेकर लाभुक का चयन करते हैं फिर मामला प्रकाश में आने के बाद 1500 से अधिक लोगों का पेंशन रद्द कर देते हैं. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वयं सेवक के माध्यम से लाखों रूपये की वसूली राजकिशोर प्रसाद द्वारा की गयी है. जिसकी शिकायत पहले भी लाभुकों ने डीडीसी से की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/palamu.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरा हो चुके आवासों में कार्य कर चुके मजदूरों का भुगतान सालों से लंबित है. साथ ही जल मीनार के निर्माण व स्ट्रीट लाइट की खरीदारी में भी वेंडर की सांठगांठ से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है. पंकज कुमार यादव ने अपने पत्र में कहा है कि सतबरवा की आम जनता ने हमारी संस्था से प्रखंड विकास पदाधिकारी के भ्रष्टाचार की शिकायत की है. उन्होंने मुख्य सचिव से प्रखंड विकास पदाधिकारी के पिछले तीन सालों की कार्यशैली, निकासी और भुगतान की जांच की मांग की है. जिससे सतबरवा प्रखंड कार्यालय में हुए भ्रष्टाचार के आरोपियों को सजा मिल सके. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-it-is-unfortunate-that-the-free-coaching-center-of-kolhan-university-is-not-running-smoothly-sanatan-pinguwa/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के नि:शुल्क कोचिंग सेंटर सुचारू रूप से नहीं चलना दुर्भाग्यपूर्ण : सनातन पिंगुवा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही