Search

 
 
 

पलामू : स्कूटी चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 
Palamau : चोरी के 24 घंटे के अंदर सदर थाना पुलिस ने स्कूटी चोर को गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र की है, जहां 23 अक्टूबर की रात इलेक्ट्रिक स्कूटी की चोरी खंनवा निवासी दिवाकर मिश्रा के खटाल के पास से हो गई. गिरफ्तार चोर के निशानदेही पर इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया है. दिवाकर कुमार मिश्रा द्वारा 24 अक्टूबर की सुबह सदर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया गया था. सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि आरोपी चोर बाइक और ऑटो चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sexual-abuse-of-minor-refused-to-marry-after-attaining-majority/">जमशेदपुर

: नाबालिग का यौन शोषण, बालिग होने पर शादी से मुकरा [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही