Palamu : डीसी के निर्देश पर पलामू में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश साह और जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने मंगलवार देर रात नावाबाजार में अवैध परिवहन को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान अवैध चिप्स लदे 12 ट्रकों को जब्त किया गया. हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गये. एसडीओ और डीएमओ के निर्देश पर जब्त किये गये सभी ट्रकों के पहियों का हवा निकाल दिया गया और वाहन मालिक, चालक एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. (पढ़ें, RBI">https://lagatar.in/rbi-increased-the-repo-rate-for-the-sixth-time-the-interest-rate-increased-by-25-basis-points-to-6-50-percent/">RBI
ने छठी बार रेपो रेट में किया इजाफा, ब्याज दर को 25 बेसिस पाइंट बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया)
शराब घोटाला : तेलंगाना के CM केसीआर की बेटी का सीए बुच्ची बाबू गिरफ्तार
बाजार की बिकवाली पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर खुले, रुपया 4 पैसे मजबूत हुआ [wpse_comments_template]
ने छठी बार रेपो रेट में किया इजाफा, ब्याज दर को 25 बेसिस पाइंट बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया)
इन ट्रकों में लदे थे अवैध चिप्स,जब्त
JH02AR-5583, JH02BK-5154, JH02AE-6225, JH02AL-6891, JH12AH-0539, JH02AL4713, JH02AK-1499, JH12AF-6106,JH02AK-3949, JH02IJ-3373 और JH12K-3928 को जब्त किया गया है. इसके अलावा एक ट्रक बिना नंबर का था. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-ca-buchi-babu-of-telangana-cm-kcrs-daughter-arrested/">दिल्लीशराब घोटाला : तेलंगाना के CM केसीआर की बेटी का सीए बुच्ची बाबू गिरफ्तार
अवैध परिवहन करने वालों की खैर नहीं-एसडीओ पलामू
अनुमंडल पदाधिकारी राजेश साह ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन या भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसमें संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हिंत किया जा रहा है. चिन्हिंत कर उनके खिलाफ अविलंब कार्रवाई की जायेगी. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर लगातार अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जायेगा. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/break-on-stock-market-sell-off-sensex-nifty-open-on-edge-rupee-strengthens-by-4-paise/">शेयरबाजार की बिकवाली पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर खुले, रुपया 4 पैसे मजबूत हुआ [wpse_comments_template]
Leave a Comment