Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : होली पर्व में शांति व्यवस्था को लेकर एसडीओ ने की दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

Palamu: पलामू में होली पर्व में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. यह प्रतिनियुक्ति डीसी के निर्देश पर की गई है. हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय में 7 से 9 मार्च तक 24 घंटे विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने बताया कि 7 से 9 मार्च तक 3 शिफ्ट में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जेपी चौक पर बीईईओ रामनरेश राम, कुर्मी टोला में वशिष्ठ कुमार तिवारी, दंगवार में बीपीओ बिष्णु प्रताप मिश्र, हरीहर चौक पर जेइ आशीष कुमार, सबानो में जेई अरुण कुमार यादव, हुसैनाबाद बाजार में जेई अभिषेक कुमार, लोटनिया में जेई शिवनाथ राम, मोहम्दाबाद में जेई मणिकांत राम, नहर मोड़ पर जेई पंकज कुमार, मुबारकपुर में जेई नीरज कुमार गुप्ता, गम्हरिया में बीपीओ बिजय पासवान, दातानगर में बीपीएम जयराम मेहता, बंशी बीघा मोड़ पर राजस्व कर्मचारी प्रशांत सागर, इश्लाम गंज चिकटोली मोड़ में एहसान अली, इस्लामगंज मोड़ में राजू रंजन, दिनेश चौक पर बीपीएम सुनील कुमार, गैस गोदाम पर सीआई अशफाक अहमद को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं हुसैनाबाद थाना में बीडीओ रतन कुमार व थाना प्रभारी जगरनाथ धान को रिजर्व रखा गया है. एसडीओ ने क्षेत्र के लोगों से सौहार्दपूर्ण व खुशनुमा माहौल में पर्व मनाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-outsourcing-company-doing-transport-keeping-rules-in-check-increased-pollution/">धनबाद

: नियमों को ताक पर रख ट्रांसपोर्टिंग कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी, बढ़ा प्रदूषण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही