Search

 
 
 

पलामू : अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ एसडीओ ने की कार्रवाई

 
डीएमओ ने ट्रक चालक, मालिक सहित इसमें शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई प्राथमिकी Medininagar (Palamu) : पलामू जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर लगाम लगाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. गुरुवार से लगातार इसको लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को एसडीओ राजेश कुमार शाह के नेतृत्व में मेदिनीनगर शहर के सदीक चौक के पास वाहनों की जांच की गई. इस दौरान कोयला ले जा रहे ट्रक संख्या-जेएच-13एफ- 8834 को पकड़ा. जब कोयला संबंधित कागजात की जांच की गई तो उसमें भी गड़बड़झाला पकड़ा गया. जांच में ई-परिवहन चालान की अवधि समाप्त होने के बाद कोयले का परिवहन करने की बात सामने आई. इसके बाद कोयला लोडेड ट्रक को थाने को सुपुर्द कर दिया एवं जांच का जिम्मा डीएमओ को सौंंप दिया गया. पोर्टल पर कागजात की जांच की गई तो समय अवधि समाप्त होने के बाद चालक द्वारा कोयले का परिवहन करने की बात सामने आई. जिसके बाद जिला खनन पदाधिकारी ने शनिवार को शहर थाना में ट्रक के चालक, वाहन मालिक समेत इसमें संलिप्त लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओ 

मेदिनीनगर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजेश कुमार शाह ने कहा है कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है. इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अवैध खनन पर प्रशासन की है नजर : डीएमओ

जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) आनंद कुमार ने कहा कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कृतसंकल्पित है. अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है. अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ नियम संगत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/investigating-agencies-jharkhand-are-not-able-to-complete-the-investigation-of-big-cases-on-time/">झारखंड

की जांच एजेंसियां तय समय पर नहीं कर पाती बड़े मामलों की जांच पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही