Search

 
 
 

पलामू : एनपीयू का दूसरा कॉन्वोकेशन, राज्यपाल रमेश बैस 131 टॉपरों को देंगे मेडल

 
Palamau : नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी का दूसरा कॉन्वोकेशन 14 अक्टूबर को होना है, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस कार्यक्रम में शामिल होंगे. राज्यपाल के पलामू आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है. नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के दूसरे कॉन्वोकेशन में 131 टॉपरों को गोल्ड मेडल दिया जाना है. इसके साथ ही 20 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी. कई ऐसे टॉपर हैं, जिन्हें दो दो गोल्ड मेडल दिया जाएगा. कॉन्वोकेशन का आयोजन जीएलए कॉलेज मैदान में किया गया है. मैदान में करीब 5 हजार छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई है. प्रमंडलीय कॉन्वोकेशन के दौरान नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन का भी उदघाटन किया जाना है. करीब डेढ़ दशक बाद यूनिवर्सिटी को अपना प्रशासनिक भवन मिलने वाला है. राज्यपाल 14 अक्टूबर को एक बजे पलामू पहुंचेंगे और करीब दो घंटे तक रहेंगे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fetal-killing-is-more-heinous-than-brahma-murder-no-atonement-for-it-haridas-ji/">धनबाद

: भ्रूण हत्या ब्रह्म हत्या से भी जघन्य, इसका प्रायश्चित नहीं- हरिदास जी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही