Search

 
 
 

पलामू : पांडू में भंडारित अवैध बालू जब्त, डीएमओ ने संलिप्त लोगों पर कार्रवाई के दिये निर्देश

 
  • अवैध बालू खनन एवं भंडारण की जांच को लेकर पांडू पहुंचे डीएमओ
  • पांडू के वृद्धखौरा में 25 सौ सीएफटी अवैध भंडारित बालू को किया जब्त
  • अवैध बालू खनन एवं भंडारण बर्दाश्त नहीं : आनंद कुमार
  • 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से बालू खनन पर है रोक, नियम की अवहेलना करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
Medininagar : अवैध बालू खनन एवं भंडारण की जांच करने जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार सोमवार को पांडू थाना क्षेत्र में पहुंचे. पुलिस अवर निरीक्षक बालदेव सिंह एवं सशस्त्र बल के साथ डीएमओ ने पांडू थाना क्षेत्र के ग्राम वृद्धखौरा में छापेमारी की, जहां 25 सौ सीएफटी अवैध भंडारिण बालू को जब्त किया. अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन करने को लेकर अज्ञात संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पांडू थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी.

ऐसे हुई कार्रवाई

19 अगस्त को अंचल निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा पांडू थाना क्षेत्र के वृद्धखौरा ग्राम का निरीक्षण किया गया था. जहां अवैध बालू भंडारण पाया गया था. जिसकी सूचना अंचलाधिकारी के द्वारा जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को दी गयी. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएमओ आनंद कुमार ने पांडू पहुंच कर छापेमारी की. जहां पर 25 सौ सीएफटी भंडारित बालू पाया. जब जेम्स पोर्टल पर इसकी जांच की गई तो पाया कि भंडारित बालू स्थल पर किसी प्रकार की बालू भंडारण का लाइसेंस प्राप्त नहीं है. जिसके बाद अविलंब बालू को जब्त करते हुए संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पांडू थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई एवं सभी संलिप्त व्यक्तियों को अविलंब चिन्हित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया.

अवैध बालू खनन एवं भंडारण बर्दाश्त नहीं : डीएमओ

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस कार्य में जो संलिप्त पाये जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया है कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से बालू के खनन पर पूरी तरह से रोक है, नियम की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : दुर्घटना">https://lagatar.in/on-the-death-of-policemen-in-an-accident-the-relatives-will-get-an-insurance-amount-of-rs-50-lakh/">दुर्घटना

में पुलिसकर्मियों की मौत पर परिजनों को मिलेगी 50 लाख की बीमा राशि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही