Search

 
 
 

पलामू: स्व. दिनेश सिंह की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई

 
Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत अंतर्गत नहर मोड़ पर समाजसेवी स्व दिनेश सिंह की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेताओं सहित समाजसेवी व बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. दिनेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया. मौके पर मौजूद डॉ संजय कुमार सिंह ने स्व. दिनेश सिंह को श्रद्धांजलि दी. साथ ही उन्होंने कहा कि स्व. दिनेश सिंह व्यक्ति नहीं विचार थे. उन्होंने साहस, ईमानदारी व अपने अमूल्य अनुभव से सदैव क्षेत्र की भलाई की.

ये रहे मौजूद 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-81.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार दीपक कुमार और संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने किया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, राजद नेता विनय सिंह यादव, प्रमुख राजकुमारी देवी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार, निवर्तमान उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन सिद्दीकी, मकसूद, भुवनेश प्रसाद सिंह, बद्रीनारायण सिंह, कमलेश सिंह, लौकेश सिंह, रामचंद्र चौधरी, गणेश प्रजापति, सतनारायण यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.   इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-head-of-kaliyam-panchayat-held-a-meeting-regarding-drinking-water-problem/">चाकुलिया

: पेयजल समस्या को लेकर कालियाम पंचायत के मुखिया ने की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही