Search

 
 
 

पलामू : हुसैनाबाद ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में गोष्ठी, डिजिटल शिक्षा पर चर्चा

 
Palamu : पलामू स्थित हुसैनाबाद आवासीय ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल गणेशपुरी, जपला के प्रांगण में अभिभावक एवं शिक्षकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में नये सत्र में डिजिटल शिक्षा को कैसे बेहतर किया जाये, इस पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि आवासीय ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा और उच्च संस्कार प्रदान करने के लिए शुरू से ही प्रतिबद्ध रहा है. नेशनल">https://lagatar.in/jharkhand-news/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अभिभावक बच्चों की समस्या पर शिक्षकों से  संपर्क करें

प्रजापति ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक बच्चों की मनोदशा को समझते हुए डिजिटल शिक्षा प्रदान कर रहे हैं. विद्यालय अपनी शिक्षण पद्धतियों में नयी-नयी तकनीक विकसित करने का प्रयास कर रहा है, ताकि बच्चे संबंधित विषय में रुचि के साथ ज्ञान प्राप्त कर सकें. अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने बच्चों की किसी भी शिक्षण संबंधी समस्या पर स्कूल के संबंधित शिक्षक से जरूर संपर्क करें.

वर्तमान में डिजिटल शिक्षा सर्वोत्तम शिक्षा है

प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने कहा कि ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल प्रबंधन स्थापना के समय से ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है. वर्तमान में डिजिटल शिक्षा सर्वोत्तम शिक्षा है. इसलिए डिजिटल शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे डिजिटल शिक्षा प्रणाली के माध्यम से अपनी योग्यता का विकास करें. गोष्ठी में संध्या देवी, नीतू सिंह, गीता देवी, अर्चना देवी राजकुमारी देवी, लक्ष्मी प्रसाद सिंह, कंचन देवी, ममता कुमारी, रामकुमार सिंह, दीपू देवी, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही