Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पृथ्वी दिवस पर सेसा संस्था ने पेंटिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

Palamu  :  पृथ्वी दिवस पर स्वयं सेवी संस्था सेसा ने व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र में पेंटिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पोखराहा पंचायत की मुखिया अलका कुमारी और भुसड़िया की वार्ड पार्षद प्रतिमा देवी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई.  पर्यावरण आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में आराध्या कुमारी (सेकेंडरी स्कूल) ने पहला, आदित्य कुमार  तिवारी और आर्यन सिंह (एम के डीएवी स्कूल) ने दूसरा और आकृति (एम के डी ए वी स्कूल) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

मुख्य अतिथि ने विजेताओं और प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्णिमा कुमारी, आराधना, पिंकी, पूनम, काजू, रूपांजलि, सुषमा, कविता, ज्योत्सना, ममता, माया , गीता, अंचल, मधु और सुनैना कुमारी ने भाग लिया. अलका कुमारी और प्रतिमा देवी ने  सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.  कार्यक्रम का संचालन ज्योति टोप्पो ने किया. जबकि सेसा के निदेशक डॉ जसवीर बग्गा ने अध्यक्षता और महासचिव डॉ कौशिक मल्लिक ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में संजय कुमार, देवाशीष सेनगुप्ता, अलबेता गिद्ध, अजय कुमार, लिविन गिद्ध, अजीत कुमार मिश्रा की विशेष भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही