Palamu: पलामू जिला के पांकी के चर्चित हाट बाजार में सब्जी विक्रेताओं के लिये अब तक शेड का निर्माण नहीं हुआ है. जिसकी वजह से वो खुले आसमान में जमीन पर बैठकर सब्जी सहित अन्य समान की बिक्री करने को विवश है. शौचालय व पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से खासकर महिला व्यवसायियों को काफी परेशानी होती है. पिछले कई दशक पहले बाजार समिति द्वारा बनाये गये बाजार शेड बिल्कुल जर्जर हो गये है. जिसमे कुछ लोग दर्जी की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं. पांकी के साप्ताहिक हाट बाजार में पलामू, चतरा, लातेहार से सटे गांव के लोग व्यापार करने आते हैं. फल विक्रेता इदरीश अंसारी ने बताया कि 1980 के दशक में स्थानीय वैश्य समाज के लोग बैलगाड़ी से गया, लोहरदगा से लाह का व्यापार करते थे. बाहर के व्यापरियों का आना जाना पांकी बाजार में हुआ करता था. लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी यहां अब तक शेड का निर्माण नहीं हो पाया. बाजार की जमीन पर अब दुकानदार धीरे-धीरे अतिक्रमण करने लगे है, जिससे बाजार का अस्तित्व धीरे-धीरे घटने लगा है.
दर्जनों गांव के लोग सब्जी बेचने आते हैं बाजार
पांकी के भगत चौक स्थित सब्जी हाट बाजार में दर्जनों गांव के लोग सब्जी बेचने आते हैं. वो भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में सब्जी बेचते हैं. बाजार समिति की ओर से बाजार शुल्क भी साप्ताहिक हाट बाजार में वसूली जाती है, लेकिन व्यवसायियों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-crowd-of-newly-appointed-teachers-in-sadar-hospital-for-medical-examination/">गिरिडीह
: मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में नवनियुक्त शिक्षकों की लगी भीड़ [wpse_comments_template]
Leave a Comment