Search

 
 
 

पलामू : दुकानदार व उसके बेटे पर दलित महिला की पिटाई का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

 
Panki : पांकी बाज़ार क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर के पास एक दुकानदार व उसके बेटे ने एक दलित महिला की पिटाई कर दी. घटना बीते मंगलवार की है. घटना के संबंध में पीड़ित महिला कमला देवी ने बताया कि वह अपनी बहन और बहनोई के साथ पांकी बाज़ार स्थित सुरेंद्र प्रसाद के पायलपरी मोबाइल दुकान में फोनपे से पैसा ट्रांसफर करवाने गयी थी. पैसा ट्रांसफर करवाने के बाद जब महिला ने रशीद मांगी तो दुकानदार सुरेंद्र प्रसाद और उसके बेटे सुधांशु कुमार ने रशीद देने से इंकार कर दिया. दोबारा मांगने पर सुधांशु कुमार ने मेरे साथ हाथापाई शुरू कर दी और मेरे कपड़े को फाड़ दिया. विरोध करने पर दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर तीनों की पिटाई कर दी. महिला ने आरोप लगाया कि पिता - पुत्र ने लोहे के पाइप से मारते हुए भद्दी-भद्दी गाली दी और जाति सूचक शब्दों का भी  इस्तेमाल किया. पिटाई से कमला देवी के आंखों में चोट आयी है. उसकी बहन सविता देवी व उसके पति लालेश्वर कुमार को भी चोट आयी है. पीड़िता ने पांकी थाना में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है. गुरुवार की  देर शाम एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की. एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है. पूरी जांच के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा. इधर दुकानदार ने भी काउंटर केस दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें : तेज">https://lagatar.in/tej-pratap-misbehaved-with-rjd-worker-pushed-him-by-holding-the-collar/">तेज

प्रताप ने RJD कार्यकर्ता के साथ की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर धक्का दिया, अपशब्द भी कहे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही