Search

 
 
 

पलामू : शादी समारोह में विवाद के बाद चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब जयमाला के बाद अचानक गोली चल गई.
 
  • लड़की के चाचा पर गोली चलाने का आरोप

Palamu :  जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब जयमाला के बाद अचानक गोली चल गई.

 

इस घटना में गढ़वा थाना क्षेत्र के कोटमा गांव निवासी संजय चौधरी का पुत्र कमल चौधरी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 

 

जानकारी के अनुसार, कमल चौधरी अपने चाचा के बेटे राहुल चौधरी की शादी में शामिल होने लेस्लीगंज के नौगढ़ गांव आया था.  जयमाला के बाद बाराती और घराती पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. 

 

इसी दौरान किसी ने गोली चला दी, जो कमल चौधरी के पैर में लगी.  घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

 

घटना को लेकर आरोप लगाया गया है कि लड़की के चाचा राकेश चौधरी, जो पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं, ने कमल चौधरी के पैर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही