Search

 
 
 

पलामू : हुजूर, 19 किमी दूर से इंसाफ मांगने आया हूं...

 
Patan, Palamu: पाटन प्रखंड के कस्बा खाड पंचायत के रोल से 174 राशन कार्डधारी ने पाटन के प्रखंड विकास पदाधिकारी से राशन को लेकर गुहार लगाई. जन वितरण तुलसी महिला विकास समिति पर आरोप लगाया कि अंगूठे का निशान लगाकर जनवरी माह में आधा राशन दिये गये. पूर्व के जन वितरण के दुकानदार उमाकांत सिंह अप्रैल 2023 में ही निलंबित किए गए हैं. इसके बाद ग्रामीणों को राशन के लिए तुलसी जिला विकास समिति जन वितरण प्रणाली बुका के द्वारा ग्रामीणों को राशन मिलता है. जबकि रोल गांव में अनुसूचित जनजाति के लोग निवास करते हैं. फरवरी के 9 तारीख हो गए पर आजतक राशन नहीं मिला. कसवा खाड़ पंचायत के रोल गांव निवासी 70 वर्षीय मुखलाल सिंह ने बताया कि हुजूर, मैं 19 किलोमीटर दूर से राशन के लिए इंसाफ मांगने आपके पास आया हूं. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-two-criminals-involved-in-theft-and-snatching-arrested-with-weapons-near-the-daily-market/">रांची

: चोरी-छिनतई करने वाले दो अपराधी डेली मार्केट के पास से हथियार के साथ गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/09rc_m_105_09022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

जिस पर बीडीओ ने कहा कि आप लोगों की जो समस्या है, उसका निवारण अवश्य होगा. एक सप्ताह के अंदर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए मामले की जांच की जायेगी. यदि जन वितरण के दुकानदार गलत पाए गए तो जिला आपूर्ति पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया जायेगा. तीन सदस्यीय टीम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदस्य शामिल होंगे. मौके पर पंचायत समिति सदस्य कस्बा खाड़ सविता देवी, मुखिया पती हरेंद्र सिंह, मुखलाल सिंह, रविंद्र सिंह, नंद केशव सिंह, सुरेश उरांव, ममता देवी, पिंटू देवी, पवनती देवी, संध्या देवी, शीला देवी, एतवारिया देवी, रेखा देवी, अनीता देवी, सीमा देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-prabhat-pheri-taken-out-traffic-awareness-raised/">सिमडेगा

: निकाली गयी प्रभात फेरी, यातायात को लेकर किया गया जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही